नई दिल्ली
9 रुपये से कम कीमत वाले एक शेयर ने तगड़ा रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है। यह शेयर बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज कंपनी का है। कंपनी के शेयर अब 1400 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इनवेस्टर्स को 15,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस कंपनी में दिग्गज इनवेस्टर डॉली खन्ना ने भी हिस्सेदारी खरीदी है। साथ ही, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स कंज्यूमर अब बटरफ्लाई गांधीमथी पर बड़ा दांव लगा रही है।
1 लाख रुपये बन गए होते 1.6 करोड़ रुपये
बटरफ्लाई गांधीमथी एप्लायंसेज के शेयर 13 मार्च 2009 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 8.32 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2022 को 1400 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 13 साल से कम में 16,800 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 13 मार्च 2009 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 1.6 करोड़ रुपये के करीब होता। यानी, 1 लाख रुपये लगाने वाले व्यक्ति को सीधे 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा होता।