Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Air India के नए सीईओ इल्कर आयसी का ‘पाकिस्तानी कनेक्शन’ आया सामने, टाटा ग्रुप को तैयार करना होगा प्लान B?

नई दिल्ली

टाटा संस (Tata sons) के बोर्ड ने हाल ही में फैसला लिया कि एयर इंडिया के नए एमडी-सीईओ इल्कर आयसी (Ilker Ayci) होंगे। वो अपना पदभार 1 अप्रैल  2022 से संभालेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि इल्कर आयसी की नियुक्ति खतरे में पड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इल्कर आयसी का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ गया है। दरअसल, आयसी को तुर्की के राष्ट्रपति रसेप तईप एर्दोगन के करीबी माना जाता है और एर्दोगन का पाकिस्तान के साथ गहरा संबंध है। वे कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। ऐसे में सरकार के लिए यह बेहद संवेदनशील मामला हो गया है और टाटा ग्रुप (Tata Group) के लिए भी। 

यह मामला केवल औपचारिक नहीं 
इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, इस घटनाक्रम से जुड़े टॉप लेवल के अधिकारियों ने ईटी को बताया कि तुर्की के  इल्कर आयसी को एयर इंडिया के सीईओ के रूप में नियुक्ति की परमिशन के लिए टाटा संस ने सरकार के पास आवेदन भेजा है और औपचारिक मंजूरी मांगी है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह मामला अब केवल औपचारिक नहीं है बल्कि इसकी सरकार इसकी गहन जांच करेगी और हर पहलुओं से गौर करेगी। मामले से संबंधित अधिकारी बताते हैं कि सुरक्षा के लिहाज से एविएशन सेक्टर में गहन जांच पड़ताल की जाती है। ऐसे में बात एयर इंडिया की है जिसे शुरू से भारत के लिए गौरवपूर्ण और राष्ट्रीय संपत्ति के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में अब सबकुछ सरकार के ऊपर है।