Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाठीचार्ज का विरोध : एक घंटा जाम, लोग हुए परेशान, अब 11 को ठप करेंगे प्रशासन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। धान की सरकारी खरीद की मांग को लेकर जिला कलक्टरेट पर प्रदर्शन कर रहे किसानों व किसान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की पूर्व घोषणानुसार गुरुवार को जिले में कई जगह चक्काजाम किया गया। जिला मुख्यालय को चारों तरफ से जोड़ने वाले मुख्य मार्गांे पर एक घंटे चक्काजाम कर शहर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक किए गए चक्काजाम में फंसे लोग व वाहन चालक परेशान होते रहे। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रास्ता रोककर विरोध दर्ज करवाया सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव मक्कासर व डबलीराठान के बीच स्थित टोल प्लाजा पर संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की नौ सदस्यीय कमेटी के सदस्य रामेश्वर वर्मा सहित गुरपरविन्द्र सिंह मान, चन्द्रकला वर्मा, सौरभ राठौड़, कमला मेघवाल, शेरसिंह, सरपंच बलदेव सिंह, ओम स्वामी, बीएस पेंटर आदि के नेतृत्व में आसपास के गांवों के किसानों व किसान कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *