Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लायंस क्लब ने किया चिकित्सकों व सीए का सम्मान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब हनुमानगढ़ की ओर से डॉक्टर्स डे और सीए डे पर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स और सीए को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी, बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, सीए पीके कोचर, क्लब के जोन चेयरमैन मोहित बलाडिय़ा, अध्यक्ष कमलजीत सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत में कोरोना काल में मरीजों की देखभाल करते हुए जान गंवाने वाले चिकित्सकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्लब के जोन चेयरमैन मोहित बलाडिय़ा ने कहा कि जहां एक और डॉक्टर्स हमारी जान की रक्षा करते हैं, इसीलिए इनको धरती के भगवान कहा जाता है वहीं दूसरी और सीए मानव जीवन के लिए जरूरी तत्व फण्ड मैनेज करते हैं। चाहे वो किसी देश की इकॉनोमी हो या किसी फर्म, व्यक्ति की हो। डॉक्टर्स और सीए दोनों के लिए ही कहावत बनी है हेल्थ इज वेल्थ। पीएमओ डॉ. दीपक मित्र सैनी ने कोरोना काल के हालातों की जानकारी सांझी करते हुए कहा कि जिस तरह से रोगियों का दबाव था उसको संभालने में अस्पताल की पूरी टीम ने जो साथ दिया उसी की बदौलत हम कोरोना को हरा पाए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि जैसे-जैसे जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ता जा रहा था तभी सीएमएचओ ने नोहर ब्लॉक के अस्पताल में व्यवस्था करवाई जिससे रोगियों को इतनी दूर नहीं आना पड़ा और वहीं अपना इलाज करवा पाए। पीएमओ ने कोरोना काल में आमजन की ओर से किए गए सहयोग की भी तारीफ की। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने भी कोरोना काल में जान की परवाह किए बगैर सेवाएं देने वाले जिला अस्पताल और जिले के सभी डॉक्टर्स की तारीफ की। क्लब अध्यक्ष कमलजीतसिंह सैनी ने क्लब के भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा सांझी की। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों की ओर से सीएमएचओ, पीएमओ, बीसीएमओ के अलावा डॉ. राजेश कटेवा, डॉ. इंद्रसेन झाझड़ा, डॉ. एसपी बराड़, डॉ. सुनीता सैनी, डॉ. ऐश्वर्य गुप्ता, डॉ. ऋषभ गुप्ता, डॉ. मोहित चाचाण, डॉ. सुनीता सैनी, डॉ. रघुवीर सिंह मेहरा, नोहर ब्लॉक से डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, टिब्बी से डॉ. हेमंत छाबड़ा, रावतसर से डॉ. राकेश बरोड़, धोलीपाल से डॉ. अरविंद बिश्नोई, चक हीरासिंहवाला से डॉ. प्रशांत पंवार, मुंडा से डॉ. भूपेंद्र सिंह, सीए पीके कोचर, एससी केडिया, राजेश गोयल, बीके बलाडिय़ा, अंकुश सिंगला, मोनिक बंसल, रोहित बंसल, शशांक सिंगला, विनय जिंदल व जिनेन्द्र कोचर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब फाउंडर सुरेश महिपाल, सचिव रामनिवास मांडण, कोषाध्यक्ष अभिषेक बंसल, भारतेन्दु सैनी, मेघराज गर्ग, सुभाष वधवा, अशोक नारंग, इकबाल सिंह, दीपक सिंगला, रामचन्द्र महाजनी, छगनलाल महाजनी, नरेश पाहवा, डॉ. सुनीता सैनी, भारतभूषण कौशिक, अशोक सुथार, अनिल, गौरव उपाध्याय, कमल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *