Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लिवर कैंसर से जूझ रहे 8 साल के बच्चे का हैदराबाद के अस्पताल में होगा ऑपरेशन, भास्कर सामने लाया था परिवार की पीड़ा

पाली

लीवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ग्रस्त जोधपुर के 8 साल के शुभम लखारा के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद फरिश्ता बन गए हैं। सोनू सूद की मदद से शुभम का लीवर ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हैदराबाद के अपोलाे अस्पताल होगा। ऑपरेशन में करीब 30 लाख रुपए का खर्च आएगा, यह पैसा सोनू सूद ट्रस्ट उठाएगा। आज रात साढ़े 9 बजे शुभम को लेकर उनका परिवार हैदराबाद के लिए रवाना होगा।

जोधपुर का 8 साल का शुभम लखारा लीवर कैंसर जैसी जानेलवा बीमारी से पीड़ित है। एम्स के डॉक्टरों ने लीवर ट्रांसप्लाट ही अंतिम उपाय बताया था, लेकिन इसमें आने वाला 30 लाख रुपए का खर्च शुभम का परिवार उठाने में सक्षम नहीं था। खबरों के जरिए जब सोनू सूद को शुभम के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने ट्रस्ट से जुड़े हितेश जैन को शुभम के घर भेजा। इसके बाद एक्टर ने शुभम के परिवार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की और इलाज का आश्वासन दिया। यह बात सुन शुभम के परिजन भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आप हमारे लिए देवदूत से कम नहीं हो।

आज हैदराबाद रवाना होगा शुभम
ट्रस्ट से जुड़े जोधपुर निवासी हितेश जैन ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया तो उन्होंने इसे सोनू सूद तक पहुंचाया। उनका पीड़ित के परिवार से संपर्क करवाया। 11 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे शुभम को लेकर उनका परिवार हैदराबाद रवाना होगा। यहां अपोलो अस्पताल में शुभम का ऑपरेशन होगा।

अपने परिवार के साथ शुभम।

अपने परिवार के साथ शुभम।

भास्कर ने निभाया सामाजिक सरोकार
25 जून को शुभम को लेकर उसके पिता विधायक ज्ञानचंद पारख से मिलने पाली आए थे। उन्होंने विधायक से अपने बेटे के ऑपरेशन की बात की थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑपरेशन काफी बढ़ा है फिर भी वे अपने स्तर पर सहायता का प्रयास करेंगे। 26 जून को दैनिक भास्कर ने शुभम की खबर प्रकाशित कर मदद के लिए आगे आने की अपील की थी।

यह है परिवार की स्थिति
जोधपुर के चांदना भाखर क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन लखारा फैंसी आइटम बेचने का ठेला चलाते हैं। उससे जो कमाई होती है उससे बड़ी मुशिकल से अपना घर चला पता है। अर्जुन ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत होने पर शुभम को जनवरी 2021 में एम्स में दिखाया था। यहां जांच में बेटे के लीवर में कैंसर होने का पता चला। डॉक्टरों ने भी बोल दिया था कि शुभम को जिंदा रखने के लिए लीवर ट्रांसप्लाट ही एक मात्र उपाय है। ये ऑपरेशन हैदराबाद में होगा और इसमें करीब 30 लाख रुपए खर्च आएगा। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को लीवर डोनेट करना होगा। शुभम की मां दुर्गादेवी लीवर डोनेट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *