नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास का क्रम लगातार जारी है। क्षेत्र के गांव भंगुली स्थित राजकीय उमावि में समसा की ओर से 44 लाख रूपए की लागत से निर्मित पांच कमरे मय बरामदे व ग्राम पंचायत की ओर से निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण विधायक अमित चाचाण व पंस प्रधान सोहन ढिल ने किया। इसी प्रकार गांव भोगराना के राजकीय उमावि में नाबार्ड योजना के अंतर्गत 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित पाच कमरों का लोकार्पण किया एव पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड बताते हुए कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्र के गांवों में शिक्षा, चिकित्सा व सड़कों के लिए विशेष बजट आवंटन के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की लैगशिप योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक व प्रधान ने ग्रामीणों के अभाव-अभियोग सुनकर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सरपंच मायावती, मंजू भारी, सावित्री तेतरवाल, एसीबीओ मनोज आर्य, मोहन सुथार मांगीलाल शर्मा नियामत अली, दिलीप तेतरवाल आदि मौजूद रहे। गांवो में विधायक व प्रधान का ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन व स्वागत भी किया गया।