केंद्र सरकार द्वारा कई चलाई जाने वाली नेशनल सेविंग्स स्कीम्स लोगों को खूब रास आ रही हैं। वित्त वर्ष 2020-21 में इन स्कीम्स में कुल जमा (डिपॉजिट) बढ़कर 9.37 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2011-12 में ये आंकड़ा 2.22 लाख करोड़ रुपए का था। यानी 10 सालों में इसमें 3 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
2020-21 में आए 90 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए
वित्त वर्ष 2020-21 में नेशनल सेविंग्स स्कीम्स में 90,694 करोड़ रुपए का डिपॉजिट बढ़ा। वहीं 2019-20 की बात करें तो इन स्कीम्स में 1.67 लाख करोड़ रुपए का निवेश बढ़ा था।