उदयपुर
विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशियों का नामांकन भरवाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा और प्रदेश प्रभारी अजय माकन वल्लभनगर पहुंचे। अपने समय से लगभग 1 घंटे देरी से तीनों एक ही हेलिकॉप्टर में उदयपुर पहुंचे। हेलीपैड से सचिन पायलट ने कार ड्राइव की और उनके बगल में सीएम अशोक गहलोत बैठे रहे।