Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10वीं पास ठग, फर्राटे से बोलते हैं अंग्रेजी

अजमेर

पुष्कर के दो लग्जरी रिसॉर्ट में चल रहे कॉल सेंटर पर रेड के बाद चौँकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां से गिरफ्तार 10वीं-12वीं पास ठग फर्राटे से अंग्रेजी बोलते हैं। इनके बोलने का अंदाज भी अमेरिकियों से पूरी तरह मिलता-जुलता रहता है। इसी बूते ये पुष्कर में बैठकर ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के लोगों से धोखाधड़ी कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते हैं। खास बात यह है कि फर्जीवाड़ा करने वाले इन कॉल सेंटर के संचालकों ने पहले विदेशी साइट से वहां के नागरिकों का डेटा खरीदा। फिर कॉल या मैसेज के जरिए ठगी करना शुरू कर दिया। इन युवाओं को 25 हजार रुपए प्रति माह वेतन और ठगी से मिलने वाली राशि पर इंसेंटिव मिलता है। अजमेर ग्रामीण के सहायक पुलिस अधीक्षक IPS सुमित मेहरड़ा बताया कि पुष्कर के ‘द नेचर रिटरीट’ व रॉक्स एण्ड वुड रिसॉर्ट में छापेमारी कर संचालकों सहित 17 युवक व एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ हो रही है। इनके कब्जे से 17 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 12 हेडफोन, मॉडम, राउटर व अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। ये मुंबई, अजमेर, दिल्ली, कोटा, गाजियाबाद व नागौर के रहनेवाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *