Monday, July 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वाघा बॉर्डर पर खडे़ होकर कहा था- सीमाओं की रक्षा करने में गर्व होता है

झुंझुनूं

तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए वायुसेना के हेलिकॉप्टर में झुंझुनूं का लाल कुलदीप भी शहीद हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज झुंझुनूं के पैतृक गांव घरडाना खुर्द में होने की संभावना है। इस दौरान कुलदीप के चचेरे भाई मनोज राव ने कुलदीप के साथ हुई आखिरी मुलाकात की यादें साझा की। मनोज ने बताया कि कुलदीप घूमने का बहुत शौकीन था। जुलाई में दिल्ली आया था। इस दौरान वे वाघा बॉर्डर घूमने गए थे। इस दौरान कुलदीप ने मनोज से कहा था कि देश की सीमाओं की रक्षा करने में गर्व महसूस होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *