Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक्की-कटरीना की शादी में संभावित भीड़ को देखते हुए जिओ कंपनी ने टावर की रेंज बढ़ाई

राजस्थान

विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करने वाले हैं। इस शादी को शाही बनाने के लिए सवाई माधोपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दैनिक भास्कर इस ग्रांड वैडिंग की ग्राउंड रिपोर्ट आप तक लेकर आ रहा है। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आने वाले मेहमानों को प्रॉपर नेटवर्क मिले, इसके लिए होटल सिक्स सेंसेस के पास जियो का वैकल्पिक टॉवर लगाया जा रहा है।

होटल मैनेजमेंट के लोगों ने टावर के कार्य को देर शाम तक रोक दिया था
जिओ कंपनी ने वैकल्पिक टावर शनिवार दोपहर में लगाना शुरू किया था, लेकिन शाम को विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी और होटल मैनेजमेंट के लोगों ने टावर के कार्य को देर शाम तक रोक दिया। इस मामले में जिओ कंपनी के पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने इस जगह को लेकर होटल मैनेजमेंट को सूचित किया था। वहीं ग्राम पंचायत का कहना है कि जिस स्थान पर टावर लगाया गया है, वह आम रास्ता है और उस स्थान की परमिशन नहीं देकर मेला मैदान की दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *