बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को करन जौहर ने फिल्म ‘दोस्ताना-2’ के लिए साइन किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद फिल्म को लेकर अपडेट आया कि कार्तिक को ‘अन प्रोशनल’ बिहेवियर के कारण इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था। इस मामले पर कार्तिक ने अब चुप्पी तोड़ दी है।
मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता
कार्तिक एक प्रोग्राम शामिल हुए थे जहां उनसे ‘दोस्ताना-2’ पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं यहां अपने टैलेंट के कारण पहुंचा हूं। मैं करन जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना-2′ पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।’
धर्मा प्रोडक्शंस ने इस साल अप्रैल में कार्तिक फिल्म से बाहर कर दिया था। प्रोडक्शन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा कि, ‘प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से, हम कोलीन डी-कुन्हा डायरेक्टेड फिल्म ‘दोस्ताना-2’ की कास्टिंग दोबारा करेंगे। बता दें, कार्तिक ने‘दोस्ताना-2’ की करीब 20 दिनों की शूटिंग पूरी कर चुके थे।