Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक-कैट की शादी में शामिल होंगे PMO के ऑफिसर

सवाई माधोपुर

विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी की को लेकर होटल व इवेंट कपंनी पूरी तैयारी में लगी हुई है। दोनों की शादी में स्पेशल गेस्ट में फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स, एक्टर, एक्टर्स के अलावा पीएमओ के अधिकारी भी शिरकत करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस में प्रोटोकॉल देने के लिए संपर्क किया गया है। इसके साथ ही पीएमओ की ओर से कलेक्टर ऑफिस से रूट चार्ट भी मांगा है। कटरीना की शादी में शिरकत करने पीएमओ के 5 अधिकारी सवाई माधोपुर पहुंचेंगे। शादी में आने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर के साथ अब घड़ियाल सफारी भी करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *