Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विजय दिवस समारोह आज मनाएंगे

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत-पाक युद्ध-1971 के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य विजय दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक निर्मल जैन तथा सह संयोजक सुरेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि संस्कार भारती, श्री आत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय तथा हिन्दुस्तान स्काउट-गाइड के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 16 दिसम्बर, बृहस्पतिवार को प्रात: 11.31 बजे श्रीआत्मवल्लभ जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर जवानों की शौर्य गाथाओं से जन-जन को अवगत करवाया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा तथा असिस्टेंट कमांडिंग आॅफिसर एनसीसी ले. कर्नल मनमोहन सिंह, बॉर्डर होमगार्डस कमांडेंट महेन्द्र सिंह होंगे।
निर्मल जैन तथा सीए विजय अरोड़ा ने विजय दिवस बारे बताया कि भारत-पाक युद्ध के दौरान आत्मसमर्पण करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बनाकर लगभग 93,000 सैनिकों को सुरक्षित भारत लाया गया। अन्यथा उन्हें वहीं छोड़ने पर प्रचंड जन आक्रोश के चलते सभी मारे जाते। हमारी सशस्त्र सेनाओं से अनेक युद्धों और सीमा पार से आये आंतकवादियों के विरूद्ध अभियान में हजारों सैनिक शरीद हुए हैं और बहुत से अपंग हो गए। विजय दिवस (16 दिसम्बर) पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *