Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्रामीण मार्गों पर रोडवेज बस चलाने की तैयारी

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान रोडवेज की बसों का एक बार फिर से ग्रामीण मार्गों पर संचालन करने की तैयारियां कर ली है। रोडवेज ने रुट चार्ट बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्य और हाइवे से दूर गांवों को रोडवेज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बसों का संचालन होने से रोडवेज को राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं लोगों को लाभ मिलेगा।
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बसों को अगले माह से ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने की कार्रवाई चल रही है। सूरतगढ़ मार्ग पर गणेशगढ़, मांझूवास सरदारपुरा बीका गांव हाइवे से काफी दूर है। इन गांवों में रोडवेज की बस नहीं जाती है। इस इन गांवों के लोगों को रोडवेज का फायदा नहीं मिलता साथ अवैध रूप से यात्रि ढ़ोने वाले वाहनों का संचालन होता है। इससे रोडवेज राजस्व का भी नुकसान होता है। इस तरह हनुमानगढ़, पदमपुर, श्रीकरणपुर और केसरीसिंहपुर मार्ग पर भी कई बड़े गांव है।
रोडवेज सूत्रों से जानकारी मिली है कि बसों को पहले भी ग्रामीण मार्गों पर चलाया गया था, लेकिन यात्रिभार कम मिलने के कारण बसों को बंद कर दिया गया था। जनप्रतिनिधियों द्वारा गांवों को फिर से रोडवेज से जोड़ने की मांग को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है।
बताया गया है कि एक बार रोडवेज विभाग द्वारा गांवों में मिनी बस का संचालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *