Thursday, June 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विद्युत वितरण निगम को भारी झटका

  • तेज अंधड़ एवं तूफान से गिरे विद्युत पोल, डीपीयां एवं ट्रांसफार्मर
    डबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)।
    क्षेत्र में बुधवार सायं पांच बजे आया तेज अंधड़ तूफान से विद्युत वितरण निगम को भारी झटका दे गया। निगम के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार सायं आए तेज अंधड़ तूफानी हवाओं से विभिन्न स्थानों पर एलटी 11 हजार केवी लाइन के सात पोल टूट गये। दो स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गये एवं दो स्थानों पर डीपी भी बिखर गई। उन्होंने बताया कि फोरलेन मार्ग, नुरपुरा लाइन, चक दो पीबीएन, चक तीन एमओडी सहित अन्य स्थानों पर तूफान से निगम को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पेड़ एवं उनकी टहनियां भी तूफान से टूटे गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *