फरवरी माह में हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव का मामला
श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र के गांव में पाक सीमा के निकट से मादक बरामदगी के मामले में आरोपित से कुछ नगदी बरामद की गई है। एसएचओ रामप्रताप वर्मा के अनुसार करीब चार माह पूर्व दुल्लापुर कैरी गांव में सीमा से सट्टी तारबंदी के नजदीक मादक पदार्थ की खेप बरामद हुई थी। जिसे पंजाब के तस्कर जसवंत मिस्त्री और उसके साथी अमनदीपसिंह ने पाकिस्तानी तस्कर सलीम से मंगवाया। दुल्लापुर कैरी गांव के नजदीक सरहद पर तारबंदी के उस पार से फैंकी गई हेरोइन की खेप जसवंत मिस्त्री, अमनदीप तथा महेंद्र उर्फ गौरा गाड़ी में डालकर पंजाब ले गए थे। पुलिस ने पंजाब फिरोजपुर जिले में जलालाबाद क्षेत्र के चक खींवा ढाणी बच्चनसिंह निवासी सोनासिंह उर्फ मुन्ना (24) भी शामिल था। इसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया और पूछताछ के दौरान सोना सिंह बताया कि उक्त काम के लिए पांच लाख रूपए का सौदा हुआ था, लेकिन गड़बड़ी हो गई। इसके चलते केवल दो लाख रूपए ही मिले। इसमें से भी 20 हजार रूपए वह खर्च कर चुका और शेष बची रकम 1.80 लाख रूपए बरामद कर लिए गए। प्रकरण में वांछित हरनेक सिंह और अमनदीप सिंह सहित जसवंत मिस्त्री और गोरा नामक तस्कर की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपित हाथ नहीं ले। फरवरी में सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी पकड़ी गई थी।
मादक पदार्थ के पांच पैकेट ले भागे थे तस्कर
जांच पड़ताल में पंजाब के कई बड़े तस्करों का शामिल होना और पाकिस्तान के सलीम नामक तस्कर द्वारा तस्करी करवाए जाना बताया गया। बहरहाल, आरोपित सोना सिंह की रिमांड अवधि गुरूवार को समाप्त होगी और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 7-8 फरवरी की रात जसवंत मिस्त्री, अमनदीप, महेंद्र और सोना सिंह पक्की गांव पहुंच गए थे। देर रात होते ही दुल्लापुरकैरी गांव कि निकट तारबंदी से एक-एक किलो पैकिंग के 6 पैकेट हेरोइन फैंकी। एक पैकेट नीचे गिरते ही जवानों को भनक लगी और आरोपित पांच पैकट लेकर फरार हो गए, लेकिन एक वहीं गिर गया उसे जब्त कर लिया गया।