Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधायक जगदीश जांगिड़ विधानसभा में बोले-पांच वर्षों से खेतों में पक्के खाले बनाने का काम ठप

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में गंगा कैनाल और भाखड़ा नहर परियोजना क्षेत्रों में किसानों के खेतों तक सुगमता से पानी पहुंचाने के लिए पक्के खाले बनाए जाने का कार्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के 3 वर्ष बाद भी बंद है।भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के समय ही पक्के खाले बनाने बंद कर दिए गए थे। कांग्रेस की सरकार आने पर भी पक्के खाले नहीं बनाए जा रहे। खाले सिंचित क्षेत्र विकास विभाग (सीएडी)द्वारा बनाए जाते थे। यह विभाग ही धीरे-धीरे खत्म कर दिया गया। सादुलशहर से कांग्रेस के विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़ एडवोकेट ने आज नियम 295 में विशेष उल्लेख के तहत आज विधानसभा में आज वक्तव्य देते हुए इस तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया। उन्होंने कहा कि सीआईडी से कालों का निर्माण करवाया जाता था पिछले 5 वर्षों से गंग कैनाल और भाखड़ा कैनाल परियोजना क्षेत्रों में सादुलशहर एवं श्रीगंगानगर तहसील इलाकों में पक्के खा ले नहीं बनाए जा रहे। खेतों में सुगमता से पानी पहुंच सके। इसलिए किसानों के लिए पक्के खाले बनाया जाना बहुत जरूरी है। यह किसानों की एक बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरा श्रीगंगानगर जिला कृषि प्रधान जिला है। सादुलशहर क्षेत्र भी कृषि पर ही आधारित है। इसलिए सरकार पक्के खालों के निर्माण की जल्द से जल्द व्यवस्था करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *