Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विधायक ने किया विकास कार्यां का लोकार्पण एवं शिलान्यास

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास का कार्य निरंतर जारी है। विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने क्षेत्र के अनेक गांवों में विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन व लोकापर्ण किया। क्षेत्र के गांव लाखासर व टिडियासर में पशु उप स्वास्थ्य भवन का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि दोनो गांवों में पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बनने से पशु पालकों को भारी सुविधा होगी। उन्होंने इसके लिए विधायक अमित चाचाण का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि घर-घर पेयजल कनैक्शन योजना के तहत नोहर क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये स्वीकृत हुये है। जिसके तहत अनेक गांवों में कार्य जारी है। दशकों से जिन गांवों में पीने के पानी कि समस्या आड़े आ रही थी। उसका स्थायी समाधान हुआ है। विधायक ने बताया कि गांव के अन्तिम छोर तक विकास कि बयार बहे इसके लिए हर संभव कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि सिंचाई पानी चोरी रोकने के लिये राजस्थान का एक मात्र सिंचाई पुलिस थाना जो नोहर में स्वीकृत हुआ है। जो जल्द शुरू हो जायेगा। जिसके उपरांत सिंचाई पानी चोरी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं कि जानकारी दी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य विमला देवी नायक, पंचायत समिति सदस्य शारदा देवी सहु, सरपंच माया देवी, कल्याणसिंह, सुरेश स्वामी, प्रदीप सेवग, नियामत अली,घीसाराम नायक, प्रताप सहु, लिच्छुराम मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी मुखराम, बृजलाल, मांगीराम कड़वासरा, मनिराम गोदारा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *