पल्लू (सीमा सन्देश न्यूज)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्लू में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर सर्वप्रथम डी फ्रिज हॉस्पिटल को भेंट किया गया। इसके अलावा हॉस्पिटल में पानी की समस्या, एंबुलेंस संचालन पर चर्चा की गई। बैठक में रावतसर पंचायत समिति प्रधान धर्मपाल सिहाग, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरीशंकर थोरी। श्रवण खालिया, अजय सोनी दौलत न्योल, ताराचंद थालोड़,अनिरुद्ध जोशी, हजारी कस्वां मामराज कूकना, मुरारी जोशी, बजरंग, गोपाल राजपुरोहित, राकेश सिहाग, राधे स्वामी, डॉ. जेपी एवं चिकित्सालय का सम्पूर्ण स्टाफ ओर ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया।