केरल के कोट्टायम में एक वाइफ स्वैपिंग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। रैकेट चलाने वाले 7 लोगों को रविवार को पुलिस हिरासत में लिया गया। एक सदस्य की पत्नी की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने कहा कि 7 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 25 लोगों पर नजर रखी जा रही है। अगले कुछ दिनों में और लोगों की गिरफ्तारी होगी।
महिला ने करुकचल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति ने ने उसे दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि उसके साथ अननैचुरल सेक्स किया गया। आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को बड़े नेटवर्क के सुराग मिले। पुलिस ने बताया है कि रैकेट से करीब 1000 कपल्स जुड़े थे।