सुविधाएं नहीं के बराबर डबलीराठान (सीमा सन्देश न्यूज)। रविवार को 18 एवं 45 प्लस आयु वर्ग के लिए कस्बे के शहीद चमकोर सिंह राउमावि के सेंटर पर टीकाकरण के लिए भारी मारोमारी रही। उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस भी बेबस नजर आई। सेंटर पर व्यवस्था नहीं के बराबर थी। पेयजल, बैठने का स्थान, सोशल डिस्टेंट आदि की पालना तो कहीं भी नजर नहीं आई।सेंटर पर कोविशील्ड वेक्सीन की केवल 80 डोज मिली थी। वेक्सीनेशन के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही टोकन काटे गए थे।वेक्सीनेशन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। विधालय विशेष ड्यूटी पर नियुक्त विधालय स्टाफ, पटवारी सुभाष शर्मा तथा अन्य को व्यवस्थाओं के लिए जोर आया तो पुलिस बुलानी पड़ी। सेंटर पर चिकित्सा विभाग की ओर से सेवाएं देने वालो में एएनएम सीमा रानी, सीएचए सुखजीत कौर, आशा सहयोगिनी पूनम शर्मा, संतोष वर्मा, पंचायत सहायक ममता मिढ़ा,सीएच ओ सुरेन्द्र कुमार एवं अनिल कुमार सहित शिक्षकों ने सेवाएं दी।