शारजाह
संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप का 23वां मैच आज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। वेस्टइंजीड के ओपनर लुईस छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुस्तफिजुर रहमान ने पहला विकेट लिया है।
सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला है। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीमें अपने 2-2 शुरुआती मैच हार चुकी हैं। ऐसे में जो टीम बेहतर नेट रन रेट से जीत दर्ज करेगी उसके सेंमीफाइनल में जाने के चांस बन सकते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। वही, टी-20 की स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली और मौजूदा कैरेबियन टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है।