Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वैज्ञानिकों ने गाय के पेट में जीवाणुओं का ऐसा समूह खोजा जिसमें 3 तरह के प्लास्टिक को पचाने की ताकत; ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिकों का दावा

गाय प्लास्टिक भी पचा सकती है। वैज्ञानिकों को गाय के पेट में जीवाणुओं का ऐसे समूह मिला है जो प्लास्टिक पचा सकता है। ये जीवाणु पेट में पहुंचने वाली प्लास्टिक को टुकड़ों में तोड़बर पचा देते हैं। यह दावा ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ नेचुरल रिर्सोसेज एंड लाइफ साइंसेज के वैज्ञानिकों ने किया है।

वैज्ञानिकों का कहना है, गाय के रूमेन रेटिकुलम में ऐसे जीवाणओं का समूह पाया जाता है जो खाना पचाने का काम भी करते हैं। रूमेन रेटिकुलम गाय के पाचनतंत्र का एक हिस्सा होता है।

जीवाणु तीन तरह के प्लास्टिक को पचाने में असरदार
इसे समझने के लिए शोधकर्ताओं ने तीन तरह के प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया। पहला, पॉलिथिलीन टेराफथेलेट था। यह एक सिंथेटिक पॉलीमर है जिसका इस्तेमाल पैकेजिंग और टेक्सटाइल इंडस्ट्री में किया जाता है।

दूसरा प्लास्टिक पॉलीब्यूटिलीन एडिपेट टेरेफ़्थेलेट है, इसका इस्तेमाल प्लास्टिक बैग बनाने में किया जाता है। तीसरा प्लास्टिक पॉलीथिलीन फ्यूरानोएट था।

ये जीवाणु कई एन्जाइम्स का प्रयोग करते हैं
वैज्ञानिकों ने स्लॉटरहाउस से रूमेन का लिक्विड लेकर तीनों तरह की प्लास्टिक पर प्रयोग किया। यह समझने की कोशिश की गई है किस हद तक लिक्विड में मौजूद जीवाणु इसे गला पाते हैं। रिसर्च में सामने आया कि ये जीवाणु तीनों तरह के प्लास्टिक को तोड़ने में समर्थ है।

वैज्ञानिकों का कहना है, गाय के पेट में मौजूद जीवाणु कई खास के एन्जाइम्स का इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि ये प्लास्टिक को तोड़ने में असरदार है।

वैज्ञानिकों ने यह रिसर्च अभी लैब में छोटे स्तर पर की है। उनका मानना है कि अब बड़े स्तर पर रिसर्च की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि ये जीवाणु कितने इकोफ्रेंडली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *