Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वैज्ञानिकों ने वजन घटाने वाली डिवाइस बनाई, दावा; इसे जबड़े में लगाकर दो हफ्तों में 6 किलो से ज्यादा वजन घटाया गया

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने दुनिया की पहली वेटलॉस डिवाइस बनाई है जो वजन को घटाने में मदद करती है। इसका नाम डेंटलस्लिम डाइट कंट्रोल रखा गया है। वैज्ञानिकों का दावा है, यह डिवाइस जबड़े को लॉक करके मोटापा घटाती है। इस डिवाइस का ट्रायल किया गया है। ट्रायल के दौरान 2 हफ्तों के अंदर लोगों ने 6.36 किलो वजन घटाया।

ऐसे काम करती है डिवाइस

  • सबसे पहले इस डिवाइस को ऊपर और नीचे के जबड़ों में अलग-अलग फिक्स किया जाता है।
  • डिवाइस में चुम्बक लगे होने के कारण इंसान का मुंह 2 एमएम से ज्यादा नहीं खुल पाता है।
  • नतीजा, इंसान आसानी से मोटा अनाज चबा नहीं पाता उसे लिक्विड डाइट पर निर्भर रहना पड़ता है और वजन नहीं बढ़ता है।
  • दावा, बोलने की क्षमता पर नहीं डालती बुरा असर

डिवाइस को तैयार करनी वाली ओटेगो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, इसे लगाने से इंसान के बोलने की क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता और न ही सांस लेने में कोई दिक्कत होती है।

ब्रिटिश डेंटल जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक, इमरजेंसी की स्थिति में इस डिवाइस को निकाला जा सकता है। प्रो. पॉल बू्ंटन ने दावा किया कि वेट लॉस के इस नए तरीके से धीरे-धीरे लोगों को लो-कैलोरी डाइट की आदत पड़ जाती है। यह डिवाइस मोटाने से लड़ने के लिए सुरक्षित है और लोगों के बजट में है।

वेटलॉस सर्जरी का विकल्प है डिवाइस
शोधकर्ताओं का दावा है, इस डिवाइस को बिना किसी चीर-फाड़ के जबड़ों में लगाया जाता है। ऐसे लोग जो ओवरवेट हैं जो वेटलॉस सर्जरी कराने की तैयार कर रहे हैं, उनके लिए डेंटलस्लिम डिवाइस बेहतर विकल्प है। इससे उनके सर्जरी में लगने वाले लाखों रुपए बच सकते हैं।

दुनियाभर में हर साल मोटापे से 28 मौतें
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर साल दुनियाभर में मोटापे के कारण 28 लाख मौतें होती हैं। दुनिया की 57 फीसदी वयस्क आबादी 2030 तक ओवरवेट हो जाएगी। हालिया रिसर्च कहती है, दुनियाभर में 190 करोड़ लोग ओवरवेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *