Saturday, May 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहर के सौन्दर्यकरण व विकास के लिए नगरपरिषद कर्तव्यबद्ध

  • नगरपरिषद उपकार्यालय के सामने चौक की स्थापना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन में नगर परिषद उपकार्यालय के सामने भगत नामदेव चौक की स्थापना रविवार को पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन, गुरूद्वारा प्रबंधक समिति अध्यक्ष मानसिंह ने की। गुरूद्वारा प्रबंधक समिति अध्यक्ष मानसिंह ने चौक स्थापित करवाने के लिए नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल व पार्षद अंजना जैन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले लम्बे समय से भगत नामदेव मार्ग की सड़क के निर्माण व चौक स्थापित करने की मांग थी। पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन ने बताया कि भगत नामदेव मार्ग की सड़क का निर्माण पेवर तकनीक के जरिए 1 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से उच्च गुणवत्ता के साथ करवाया जा रहा है। इसी के तहत भगत नामदेव चौक को सुसज्जजित करवाया जाएगा। इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग व लाइटिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के सौन्दर्यकरण व विकास के लिए नगर परिषद कर्तव्यबद्ध है और विकास कार्यांे के लिए कहीं भी धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर प्रबंधक समिति सचिव लाभसिंह, जगसीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बेअन्त सिंह, परविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, बलविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *