बीकानेेर. जन्माष्टमी उत्सव के बाद मंगलवार को घरों और मंदिरों में नन्दोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक, पूजन कर आरती की गई। माखण और मिश्री का भोग विशेष रूप से अर्पित किया गया। घर-घर में भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई गई। बधाइयां बांटी गई। दम्माणी चौक स्थित बड़ा गोपाल मंदिर में नन्दोत्सव मनाया गया। परम्परानुसार झांकी निकाली गई व माखणा हांडी का आयोजन हुआ।
मंदिर परिसर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप के रूप में छोटे बच्चें को अपने सिर पर रखकर झांकी निकाली। झांकी बड़ा गोपाल मंदिर से प्रारम्भ हुई और लालाणी व्यास चौक, कीक ाणी व्यास चौक, मूंधड़ा चौक, हर्षो का चौक, मोहता चौक, लखोटिया चौक, बिन्नाणीा चौक, डागा चौक, जस्सोलाई तलाई क्षेत्र होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई। आयोजन से जुड़े गणेश दास व्यास बांके बिहारी के अनुसार बाल स्वरूप कृष्ण का पूजन मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष नारायण दास व्यास, लालचंद जोशी, गोपाल व्यास, केके पुरोहित, जेपी व्यास, श्याम व्यास, गोविन्द नारायण, बलभेष, शुभम, अशोक, गिरधारी, भंवरी देवी, जमना व्यास, पूजा, श्यामा जोशी, सुनीता जोशी आदि ने किया।
माखण, मिश्री और पंचामृत का वितरण
नन्दोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में माखण, मिश्री और पंचामृत प्रसाद का वितरण किया गया। गणेश दास व्यास बांके बिहारी ने कृष्ण जन्म पर बधाईयां बांटी। मंदिर पुजारी सनू ने ठाकुरजी की महाआरती की गई। माखण हांडी के दौरान मंदिर परिसर नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की के स्वरों से गूंज उठा। वहीं मंदिरों और घरों में भी माखण, मिश्री का प्रसाद वितरित कर कृष्ण जन्म पर नन्दोत्सव मनाया गया।
जन्माष्टमी उत्सव मनाया
श्री श्याम बाल संकीर्तन मण्डल समिति की ओर से जयुपर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। ठाकुरजी के झूले का पुष्पों से शृंगार किया गया। कार्यक्रम संयोजित मिन्टो जोशी के अनुसार इस अवसर पर श्याम भक्तों व समिति सदस्यों ने भगवान कृष्ण के दर्शन पूजन कर ठाकुरजी को झूला झुलाया। कलाकारों ने कृष्ण भजनों की प्रस्तुतियां दी