Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद कुलदीप सिंह को पत्नी ने दी मुखाग्नि

झुंझुनूं

तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार आज पैतृक गांव घरड़ाना में हुआ। यहां पहले उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया। बेटे के शव के सामने रखी तस्वीर को देखकर उनकी मां ने प्यार किया और सैल्यूट भी किया। वहीं पत्नी यश्विनी ने पूरे समय कुलदीप की तस्वीर अपने सीने से लगाकर रखी। कुलदीप सिंह का पार्थिव शरीर गांव के चौक में लाया गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पत्नी ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिल्ली से पत्नी उनके पार्थिव शरीर के साथ थी। अंतिम संस्कार तक वे चुप-चुप सी रही। पति की तस्वीर को सीने से लगाए रखी। लेकिन जैसे ही मुखाग्नि दी वे बिलख-बिलख कर रोने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *