Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुसाइड से पहले स्टेटस डाला: जीने की इच्छा नहीं:एक और स्टेटस लिखा-मूड ऑफ…ये लास्ट स्टोरी, फिर युवक ने गाने सुनते हुए फंदा लगा लिया

कोटा

कोटा में एक युवक ने कमरे में फंदा लगा सुसाइड कर लिया। मामला रामगंजमंडी थाना के उंड़वा गांव का है। घटना के दौरान नन्दकिशोर धाकड़ (21) घर में अकेला था। पहले युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला कि अब तो जीने की इच्छा भी नहीं है। इसके बाद एक और स्टेटस अपडेट किया…मूड ऑफ, और ये लास्ट स्टोरी…। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन घर पहुंचे तो गाने बज रहे थे। अंदर झांक कर देखा तो नंदकिशोर फंदे से झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *