Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, करण जौहर और फराह खान ने शेयर किया डांस का वीडियो

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हल्दी सेरेमनी शुरू हो गई है। उसके बाद अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। रात में डिनर के बाद आफ्टर पार्टी शुरू होगी। आज भी कई बड़े सेलेब्स शादी में शामिल होने आ सकते हैं। इनमें शाहरुख खान, करण जौहर, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और अक्षय कुमार के नाम शामिल हैं। सवाई माधोपुर के होटल ताज में अक्षय कुमार के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहीं शाहरुख, विराट और रितिक के लिए होटल ओबेरॉय में बुकिंग है।

शादी के लिए टॉप सीक्रेसी मेंटेन की जा रही है। गेस्ट न तो अपने साथ मोबाइल फोन ले जा सकेंगे और न ही सिक्योरिटी कोड के बिना उन्हें होटल में एंट्री दी जाएगी। शादी की सुरक्षा के लिए 150 गार्ड भी तैनात कर दिए गए हैं। केवल आमंत्रित मेहमानों को ही होटल में एंट्री मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *