Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, महाराष्ट्र से मांगा जवाब

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए सहमति जताई और सीबीआई और राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। शीर्ष अदालत ने उनसे दो सप्ताह के भीतर हलफनामा मांगा है।