नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 में कुल सात चरणों में मतदान हो रहा है। अब तक दो फेज की वोटिंग हो चुकी है। 20 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव होना है। राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान होगा और आज शाम से इसके लिए प्रचार खत्म हो जाएगा। इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा में मतदान होगा। वहीं, मैनपुरी के करहल में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2023 तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाएगा। यह राम मंदिर भारत का ‘राष्ट्र मंदिर’ होगा।