गंगानगर. इलाके में धुंध के कारण एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए, इन घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में रैफर किया है। वहीं दादा पोते सहित दस जने राजकीय जिला चिकित्सालय में भतीज़् कराया गया है।
यह हादसा हनुमानगढ़ बाइपास फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे उस समय हुआ जब एक क्लूजर जीप आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रॉले को ओवरटेक कर रही थी। धुंध की वजह से चालक ने जैसे ही इस ट्रॉले को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो यह दुघज़्टना हो गई।
इस क्लूजर की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रॉले के पीछे टक्कर लगते ही क्लूजर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्लूजर के आगे बैठे यात्री जैतसर निवासी संदीप पुत्र ओमप्रकाश (30) की मौत हो गई। जबकि इस क्लूजर में बैठे तीन यात्री गंभीर घायल हो गए।
इन तीनों गंभीर घायलों को प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया गया है।
वहीं राजकीय जिला चिकित्सालय में दादा पोते सहित दस जने भतीज़् किए गए है। किसी की टांग में फक्चैर है तो किसी के हाथ की हड्डियां टूट गई है।
दुघज़्टना स्थल पर पहुंची सदर पुलिस ने एम्बुलैँस 108 की मदद से सभी घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय में भतीज़् कराया। सूचना मिलते ही चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों और नसिज़्ग स्टाफ उपचार करने के लिए जुट गया। जैतसर इलाके से सभी घायल रहने वाले है।
ये लोग गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैतसर से पंजाब के बाघा पुराना के पास निगाह धाम पर पीरबाबा की मजार पर धोक लगाने जा रहे थे। लेकिन धुंध की वजह से हनुमानगढ़ बाइपास के पास फ्लाईओवर पर यह हादसा हो गया।
इस हादसे में लखविन्द्र सिंह पुत्र हाकम सिंह, प्रियंका पत्नी चाननराम, सुखचरण, राधेश्याम, साहिल, किरणा, मंजू पत्नी संदीप, मीना देवी, सरबन पुत्र लालचंद, महेन्द्र, चरणजीत कौर पत्नी हाकम सिंह, जसवीर सिंह और चालक सुखचैन सिंह आदि शामिल है।
क्लूजर चालक सुखचैन सिंह ने बताया कि वह अपनी जीप में जैतसर से सात सवारी, 1 एसटीबी से पांच सवारी और 15 जीबी से एक सवारी को लेकर रवाना हुआ था। इस यात्रियों के साथ दो तीन बच्चे भी थे। सभी श्रद्धालु पंजाब के बाघा पुराना के पास निगाह धाम में धोक लगाने जा रहे थे। घायल बुजुगज़् महेन्द्र सिंह का कहना था कि सभी ईंट भ_े पर मजदूरी करते है। निगाह धाम पर पीर बाबा की धोक लगाने के लिए गुरुवार सुबह जैतसर से एक साथ रवाना हुए थे।