श्रीगंगानगर
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राष्ट्र वंदना 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की शुरुआत शहर के एसएसके पार्टी सेंटर में हुई। कोरोना गाइड लाइन के चलते इसमें संख्या काफी कम रखी गई लेकिन मौजूद लोगों को अपने-अपने इलाकों में लोगों को सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, किसान सेवा समिति, यज्ञ समिति और नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फैडरेशन संगठन की ओर से किया गया।