हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले की भिरानी पुलिस ने हेरोइन तस्करी में गुरुवार रात कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन जब्त की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
एसआई राजकुमार ने बताया कि हेरोइन तस्करी में आरोपी महावीर (35), दिनेश कुम्हार (22) और राहुल (21) निवासी आजाद नगर हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया है। देर रात भिरानी थाने के सामने नाकाबंदी लगाई हुई थी। हरियाणा नंबर की कार को संदेह के आधार पर रोका। कार सवार तीनों संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही तलाश ली गई। तलाशी में उनके पास हेरोइन मिली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से मिली 21 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से हेरोइन खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।