Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने का आरोप

नुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव जंडावाली की पूर्व महिला सरपंच के पति ने षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करवा राजनैतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को पूर्व सरपंच पति ने ग्रामीणों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की। एसपी से मिले पूर्व सरपंच पति सुखमन्द्र सिंह रंगारा निवासी जंडावाली का कहना था कि उसके खिलाफ महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप में 14 अगस्त को महिला पुलिस थाना में मामला दर्ज हुआ है जो कि निराधार है। ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं। उस पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद व राजनैतिक छवि को खराब करने का प्रयास है। सुखमन्द्र सिंह रंगारा के अनुसार इस झूठे मुकदमे में गवाही देने वाला गांव का ही बलतेज सिंह पुत्र बोहड़सिह जटसिख उससे राजनैतिक रंजिश रखता है। सुखमन्द्र सिंह रंगारा के अनुसार उसने पूर्व में 30 नवंबर 2016 को सदर पुलिस थाना में बलतेज सिंह के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था। उसमें पंचायत व आरोपी पक्ष के दबाव में आरोपियों के साथ राजीनामा कर लिया था। इसके कारण बलतेज सिंह उसके साथ रंजिश रखता है। छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज झूठे मुकदमे में गवाही देने वाला दूसरा व्यक्ति श्रवण लिम्बा भी उससे रंजिश रखता है। ग्राम पंचायत के पटवार घर में पूर्व में ग्राम प्रतिहारी के पद पर कार्य करने वाले श्रवण लिम्बा को भी कुछ समय पहले ग्रामीणों ने पटवार घर में महिला के साथ गलत हरकतें हुए पकड़ा था। उसका मुकदमा भी महिला पुलिस थाना में दर्ज है। ग्रामीणों ने मिलकर उसे ग्राम प्रतिहारी के पद से तुरन्त प्रभाव से हटवा दिया था। इसके कारण श्रवण लिम्बा उससे रंजिश रखता है। इन्होंने षड्यंत्र रचकर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। पूर्व सरपंच पति ने एसपी से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उसे न्याय दिलाया जाए। इस मौके पर कलवन्त सिंह, बलराज, मोहनसिंह, पूर्व सरपंच वीरपाल कौर, मनदीप सिंह, राजासिंह, जसप्रीत सिंह, सुखजिन्द्र सिंह, हरविन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *