नई दिल्ली
कोरोना संक्रमण के दुनियाभर में बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी लोगों से लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड हाइजीन का ध्यान रखकर कोरोना के खतरे से बचाव किया जा सकता है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हम सामान्यतौर पर जिस तरह का मास्क पहन रहे हैं, वह संक्रमण से सुरक्षित रखने में कारगर नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मास्क हमेशा टाइट और नाक-मुंह को अच्छे से कवर करने वाले होने चाहिए, इसके अलावा मास्क किस फेब्रिक से बना हुआ है, यह भी एक बड़ा विषय है जिसको लेकर लोगों को जागरूकता बरतने की आवश्यकता है।
देश में कोविड की दूसरी लहर के दौरान एन-95 मास्क की कमी के चलते कपड़े और सर्जिकल मास्क का चलन तेजी से बढ़ा। पर क्या कपड़े से बने मास्क आपको कोरोना के तमाम वैरिएंट से सुरक्षित रख सकते हैं? कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आपको किस तरह के मास्क की जरूरत है, इस बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएस के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने विस्तार से बताया है। आगे इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।