Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संगठन की मजबूती पर दिया जोर

  • भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जंक्शन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, कपूरसिंह, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश बेनीवाल, किसान मोर्चा जिला प्रभारी हरीश पायला आदि मौजूद रहे। बैठक में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित केन्द्र सरकार व राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में जिले में संभाग स्तर तक के संगठनात्मक ढांचे को पूरा करने के लिए चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बिश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योंकि हनुमानगढ़ किसानी से जुड़ा जिला है। इसलिए किसान मोर्चा हमारी पार्टी की एक महत्वपूर्ण अंग है। बिश्नोई ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार किसानों के लिए अनेक कार्यक्रम चला रही है। इसका लाभ किसानों को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां सभी को समान अवसर मिलता है। भाजपा किसानों के हित में काम करती है। भाजपा गरीब, किसान के लिए काम करती है। वहीं राजस्थान की कांग्रेस सरकार किसानों से किए गए लुभावने वादे भूल गई। आज राजस्थान की जनता सरकार से त्रस्त हो गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से किया। बैठक में जिले भर के किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।