Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 की मौत

अलवर

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। सभी अलवर के भिवाड़ी, चूहड़पुर ग्राम पंचायत के कुलावट गांव के रहने वाले थे। मृतकों में तीन महिलाएं सगे भाइयों की पत्नी हैं। एक चाची सास है। दो बच्चे हैं। परिवार के 2 घायल सदस्यों का इलाज चल रहा है।

गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 ए पर मालब गांव के पेट्रोल पंप के समीप रविवार रात को ट्रॉले ने टेम्पो को टक्कर मार दी थी। टेम्पो सवार 8 में से 6 की मौत हो गई। सोमवार दोपहर सबको एक साथ दफनाया गया। कुलावट सहित आसपास के गांव वाले भी गमगीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *