Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

Rajiv Gandhi Rural Olympic: 6 मारने पर आउट…ग्रामीण ओलंपिक खेल; बालकों में दिखा जोश

जयपुर

राजस्थान में इन दिनों राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल चल रहे हैं। इस दौरान गांवों में कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में महिलाएं बुजुर्ग सब हिस्सा ले रहे हैं। इस कड़ी में अलवर जिले के राजगढ़ उपखंड के ग्राम मूनपुर में ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। टेनिस बोल क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्राम मूनपुर की टीम को 18 रन से हराया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा ने विजेता टीम को सर्टिफिकेट प्रदान किए। विजेता टीम के खिलाड़ी 

बालक वर्ग ने किया शानदार प्रदर्शन

खेमराज मीना, मनमोहन, मोहित, उत्सव, रोहित, गुलशन, अमित, चंद्रप्रकाश, युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की कोच बीना सैनी ने इस अवसर पर स्टूडेंट की हौंसला अफजाई की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्थान सरकार की ओर से राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन सोमवार से शुरू होगा। इसके तहत ग्राम पंचायत रमणिया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूनपुर के स्कूल खेल मैदान में ग्रामीण स्तरीय हॉकी, क्रिकेट, टेनिस बोल, खो-खो, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ।

नियम रहा चर्चा में

टेनिस बॉल क्रिकेट ग्रामीण ओलंपिक खेल का हिस्सा है। इस खेल के नियमानुसार बालक वर्ग के मुकाबले 8 ओवर के हुए। बालिका वर्ग के मुकाबले 10 ओवर के। खेल का एक अजीब नियम यह है कि किसी भी खिलाड़ी ने अगर 6 मार दिया तो उसे आउट करार दिया जाएगा। वॉलीबाल में टेबल टेनिस के नियम होंगे। वहीं उपखंड के कई स्कूलों में कबड्डा प्रतियोगिता का आयोजना हुआ। जिसमें महिला कबड्डी व क्रिकेट का मुकाबला देखने को मिला। घूंघट की ओट में कबड्डी खेल रही महिलाओं की हौसला अफजाई  की गई।