Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

होली से पहले बैंक हाॅलीडे को लेकर बड़ी अपडेट, UP में तीन दिन की छुट्टी; चेक करें डिटेल्स

नई दिल्ली

होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में बैंक कर्मियों की लम्बी छुट्टी रहेगी जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगर आपका भी कोई जरूरी काम बैंक में है तो यह जरूर चेक कर लें कि आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं। आइए जानते हैं कि यूपी सहित अन्य राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 

उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 मार्च को होली के दिन अवकाश के बाद 19 मार्च शनिवार को भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। यूपी सरकार में सामान्य प्रशासन के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने यह निर्देश जारी किया है। बता दें, होली 18 मार्च को है, इसके अतिरिक्त 19 मार्च को भी होली का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 19 मार्च को शनिवार और 20 को रविवार होने की वजह से लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश रहेगा।