जयपुर
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सैन्य अफसरों के निधन से उनके साथ काम कर चुके अफसर भी गमगीन हैं। जयपुर में रहने वाले मेजर जनरल रिटायर्ड अनुज माथुर ने विपिन रावत के साथ लम्बे समय तक काम किया है। कई पोस्टिंग्स में दिवंगत बिपिन रावत के साथ काम करने का उन्हें लंबा अनुभव है। माथुर के मुताबिक रावत का सर्जिकल स्ट्राइक में बड़ा रोल था। साथ ही उन्होंने UN फोर्सेज के साथ कॉन्गो में कमांड भी संभाली। ब्रिगेड जनरल विपिन रावत के निधन से उन्हें भी गहरा धक्का लगा है। जयपुर में मेजर जनरल रिटायर्ड अनुज माथुर ने दैनिक भास्कर के विपिन रावत को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
मेजर जनरल माथुर ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त जनरल रावत वाइस चीफ ऑफ दी इंडियन आर्मी के पद पर थे। मिलिट्री ऑपरेशंस की शाखा डायरेक्ट वाइस चीफ के अंडर में काम करती है। सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग और एक्जीक्यूशन में विपिन रावत का बहुत बड़ा रोल रहा है। उन्होंने आर्मी के ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली थी।