Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिपिन रावत के साथ शहीद हुआ झुंझुनूं का लाल

झुंझुनूं

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर क्रैश में झुंझुनूं के स्क्वॉड्रन लीडर कुलदीप सिंह भी शहीद हुए हैं। वे घरडाना खुर्द गांव के रहने वाले थे। इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर (Mi-17V5) को ग्रुप कैप्टन पीएस चौहान और को-पायलट कुलदीप सिंह उड़ा रहे थे। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी समेत 11 अन्य अफसरों और जवानों की मौत हो गई है। इसमें ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी मौजूद थे। पूरा परिवार जयपुर से घरडाना खुर्द (झुंझुनूं) के लिए निकल चुका है।

कुलदीप का परिवार वर्तमान में जयपुर में ही रहता है। उनके पिता रणधीर सिंह राव एक्स नेवी अफसर हैं। उनकी बहन भी इंडियन नेवी में है। वो माता-पिता के इकलौते बेटे थे। शादी दो साल पहले ही हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *