Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से

नई दिल्ली

जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है। वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है। इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि। वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *