एक्टर सलमान खान इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘अंतिम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने साजिद की ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए अपनी फीस कम कर दी है। वे अब इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले रहे हैं।