तलवाड़ा झील पुलिस की कार्रवाई तलवाड़ा झील (सीमा सन्देश न्यूज)। तलवाड़ा झील पुलिस ने सात ग्राम स्मैक (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच टिब्बी पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार तलवाड़ा झील पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार रात्रि को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम रोही तलवाड़ा झील में टीएलडब्ल्यू माइनर नहर के पूर्वी पटड़ा पर पहुंची तो एक जने की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। शक होने पर पुलिस टीम ने उक्त शख्स की तलाशी ली तो उसके पास से सात ग्राम स्मैक (चिट्टा) मिली। पुलिस ने स्मैक बरामद कर मौके से मोदनसिंह उर्फ रवि (30) पुत्र कुलवन्त सिंह रायसिख निवासी वार्ड 18, तलवाड़ा झील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान टिब्बी थाना के एसआई भगवान सिंह कर रहे हैं। पुलिस टीम में कांस्टेबल हरदयाल, बलजीत सिंह, राजकुमार व जगदीश सिंह शामिल थे।