Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सितंबर तिमाही से 8% ज्यादा कंपनियां दिखा रहीं भर्तियों में दिलचस्पी

नई दिल्ली

नई नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए ये तीन महीने अच्छे रहने वाले हैं। दिसंबर तिमाही में सितंबर से ज्यादा कंपनियां भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं। इस बात का पता टीमलीज की हालिया एंप्लॉयमेंट आउटलुक रिपोर्ट से चला है। असल में कंपनियों ने कोविड से बने मुश्किल हालात के हिसाब से खुद को ढाल लिया है।

दिसंबर तिमाही में भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं 41% कंपनियां

टीमलीज ने हायरिंग को लेकर जितनी कंपनियों पर सर्वे किया है, उनमें से 41% दिसंबर तिमाही में भर्तियां करने के बारे में सोच रही हैं। सितंबर तिमाही में 38% कंपनियों ने हायरिंग करने का इरादा जताया था, जबकि पिछले साल जून और सितंबर तिमाही में औसतन 18% कंपनियां ही भर्ती के बारे में सोच रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *