नई दिल्ली
पिछले दिनों की गिरावट के बाद सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 281 रुपए महंगा होकर 46,885 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो दोपहर 1 बजे MCX पर सोना 27 रुपए की बढ़त के साथ 46,934 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।