Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिद्धू का IT सेल:2 अनवैरिफाइड अकाउंट से विरोधियों पर हमले करती है सिद्धू की टीम

जालंधर

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट भले ही शांत है, लेकिन उनका IT सेल लगातार विरोधियों पर हमले कर रही है। चाहे कैप्टन पर सियासी निशाने साधना हो या फिर चन्नी सरकार के किसी फैसले का विरोध करना हो, सिद्धू का IT सेल हर मुद्दे पर एक्टिव रहकर जवाब देता है।

जब मीडिया सिद्धू के इस्तीफे की जह जानना चाह रहा था, तब उनके IT सेल ने ही सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था। इन अकाउंट्स से चन्नी सरकार को लगातार चेतावनी दी जाती है कि वे 75-25 का फ्रेंडली मैच नहीं चलने देंगे। इस स्टेटमेंट का मतलब है कि राज्य में सत्ता पर काबिज पार्टी की 75% और विपक्षी की 25% चलती है। सिद्धू यह आरोप पंजाब कांग्रेस और अकाली दल पर लगाते आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *