कोलकाता
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से TMC प्रमुख ममता बनर्जी उपचुनाव जीत गई हैं। CM ममता ने BJP उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हरा दिया है। 21 राउंड की गिनती के बाद CM ममता को 84,709 वोट मिले। TMC कार्यकर्ता CM ममता की जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं।
CM ममता ने कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 वोटों के अंतर से जीता है और निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जब बंगाल का चुनाव शुरू हुआ था, तब से हमारी पार्टी के खिलाफ बहुत षड्यंत्र हुआ था। केंद्र सरकार ने षड्यंत्र करके हम लोगों को हटाने का बंदोबस्त किया था, लेकिन मैं जनता की आभारी हूं कि जनता ने हमें जिताया।